तेहरान की सेंट्रल नमाज़े जुमा के इमाम ने नमाज़ के ख़ुत्बे बयान किया कि मुसलमानों की एकता दुश्मनों और सामराजी ताक़तों के मुक़ाबले में उनकी कामयाबी की गॉरंटीहै। आज तेहरान की सेंट्रल नमाज़े जुमा आयतुल्लाह इमामी काशानी की इमामत में अदा की गयी।उन्होंने अपने ख़ुत्बे में पैग़म्बरे इस्लाम सलल्लाहो अलैह व आलेही व सल्लम और हज़रत इमाम जाफ़र सादिक़ अलैहिस्लाम की विलादत और एकता सप्ताह के सिलसिले में दुनिया के सभी मुसलमानों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह सप्ताह मुसलमानों के बीच एकता के मज़बूत होने का कारण बना है और मुसलमान अपनी एकता को पक्का करके दुश्मनों की साज़िशों के मुक़ाबले में कामयाबी हासिल कर सकते हैं। आयतुल्लाह इमामी काशानी ने इस्लामी इंक़ेलाब की कामयाबी की सालगिरह की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि इस्लामी इंक़ेलाब, ईरानी क़ौम की श्रेष्ठता और सभी मैदानों ख़ासकर टेक्नॉलोजी के मैदान में उसकी तरक़्क़ी का कारण बनी है। उन्होंने कहा कि अरब मुल्कों में सामराजी सरकारों की पिट्ठु सरकारों के विरुद्ध आंदोलन का स्रोत भी ईरान का इस्लामी इंक़ेलाब ही है। उन्होंने नमाज़े जुमा के ख़ुत्बे में कहा कि इस्लामी इंक़ेलाब की कामयाबी के बाद ईरान मुसलमानों के सबसे बड़े समर्थक के रूप में उभरा और आज अरब मुल्कों के विपरीत ज़ायोनी हुकूमत और ज़ालिम हुकूमतों के सामने डटा हुआ है। आयतुल्लाह इमामी काशानी ने दस फ़रवरी को इस्लामी इंक़ेलाब की सालगिरह के अवसर पर पब्लिक से प्रदर्शनों में हिस्सा लेने की अपील करते हुए ज़ोर दिया कि दस फ़रवरी को ईरानी क़ौम अपने शानदार प्रदर्शनों से सामराजी ताक़तों को यह स्पष्ट संदेश देगी कि वह डटी हुई है और पाबंदी उसे सामराजी ताक़तों का मुक़ाबला करने से नहीं रोक सकते। उन्होंने ईरान के विरुद्ध पश्चिमी मुल्कों की पाबंदियों और आर्थिक मुद्दों की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि आर्थिक मुद्दों का हल पब्लिक के हाथों में है और पब्लिक अपनी एकता और सरकार के साथ सहयोग करके आर्थिक मुद्दों को हल कर सकती है और दुश्मनों को हार का मज़ा चख़ा सकती है। उन्होंने आगामी राष्ट्रपति चुनाव की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि ईरानी पब्लिक इलेक्शन में भरपूर हिस्सा लेकर दुश्मनों की साज़िशों और प्रोपगंडों को नाकाम बना देगी।.......166
24 जनवरी 2013 - 20:30
समाचार कोड: 384815
तेहरान की सेंट्रल नमाज़े जुमा के इमाम ने नमाज़ के ख़ुत्बे बयान किया कि मुसलमानों की एकता दुश्मनों और सामराजी ताक़तों के मुक़ाबले में उनकी कामयाबी की गॉरंटीहै। आज तेहरान की सेंट्रल नमाज़े जुमा आयतुल्लाह इमामी काशानी की इमामत में अदा की गयी......